Site icon AB News.Press

Electricity Relief : CSPDCL ने निष्क्रिय बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुरू की समाधान योजना…! बिल जमा पर मिलेगा 15% प्रोत्साहन

Electricity Bill Relief: Major Relief Through the Electricity Bill Resolution Scheme... A Lifeline for Consumers with Arrears... Surcharge Waivers for Millions of Consumers.

Electricity Bill Relief

रायपुर, 06 जनवरी। Electricity Relief : छत्तीसगढ़ में लंबे समय से निष्क्रिय बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) ने नई समाधान योजना लागू की है। इस योजना के तहत लंबे समय से बकाया बिल वाले उपभोक्ता अपने देयक जमा करवा कर पुनः नया बिजली कनेक्शन हासिल कर सकेंगे।

10 से 15 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि

बकाया बिल जमा कराने पर उपभोक्ताओं को 10 से 15 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बिल बकाया होने के कारण नए कनेक्शन नहीं मिलते थे, इस योजना से निष्क्रिय उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अधिकृत मीटर रीडर उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा कराने और दस्तावेजी प्रमाण के आधार पर बिल सुधार में सहायता करेंगे।

प्रदेश में करीब 3 लाख निष्क्रिय उपभोक्ता हैं, जिनसे कुल 175 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें से कई प्रकरणों में उपभोक्ता का निधन हो चुका है या प्रॉपर्टी बेच दी गई है। इस योजना के तहत सभी निष्क्रिय उपभोक्ताओं को नवीन मीटर रीडर योजना के माध्यम से बिल जमा कराने का मार्ग मिलेगा।

ये है प्रक्रिया

वितरण केंद्र निष्क्रिय उपभोक्ताओं की सूची मीटर रीडरों को उपलब्ध कराएंगे। मीटर रीडर 15 तारीख से उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया राशि जमा करवाएंगे। यदि बिल में कोई त्रुटि होगी तो मीटर रीडर दस्तावेज़ के आधार पर सुधार में मदद करेंगे। जमा राशि में निर्धारित प्रतिशत प्रोत्साहन के रूप में उपभोक्ता को मिलेगा। मीटर रीडर को विभाग द्वारा जारी परिचय पत्र रखना अनिवार्य होगा। यह योजना उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराना आसान बनाएगी और निष्क्रिय बिजली कनेक्शन को पुनः सक्रिय करने में मदद करेगी।

Exit mobile version