Site icon AB News.Press

IED Blast : गंगालूर थाना क्षेत्र में IED विस्फोट…! नाबालिग ग्रामीण घायल…माओवादियों की कायराना हरकत

IED Blast: IED blast in Gangalur police station area...! A minor villager injured... A cowardly act by Maoists.

IED Blast

बीजापुर, 05 जनवरी। IED Blast : जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरचोली में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 5 जनवरी यानि आज सुबह की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम (15 वर्ष), पिता स्वर्गीय लच्छु पोटाम, सुबह के समय लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर पैर रख बैठा, जिससे विस्फोट हो गया और उसके पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल को तत्काल 222 बटालियन सीआरपीएफ कैम्प कोरचोली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान शुरू (Naxal Violence) कर दिया है। साथ ही IED निष्क्रियकरण की कार्रवाई भी लगातार जारी है। सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैम्प को दें।
Exit mobile version