Site icon AB News.Press

Shaheed Hospital : दल्लीराजहरा के शहीद हॉस्पिटल में सनसनी…! टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव…इलाके में हड़कंप

Shaheed Hospital: Shocking incident at Shaheed Hospital in Dallirajhara…! The body of a newborn baby found in the toilet… The incident has caused a stir in the area.

Shaheed Hospital

बालोद, 04 जनवरी। Shaheed Hospital : जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्पिटल के टॉयलेट से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नवजात को टॉयलेट तक कैसे पहुंचाया गया और इस पूरे मामले में किन लोगों की जिम्मेदारी बनती है।

जांच के तहत हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं हॉस्पिटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Shaheed Hospital) आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Exit mobile version