Site icon AB News.Press

Satyamev Jayate : चैतन्य बघेल की जमानत पर ‘सत्यमेव जयते’ नारे पर BJP का कड़ा ऐतराज…कांग्रेस से किया सवाल…? यहां सुनें VIDEO

Satyamev Jayate: BJP strongly objects to the 'Satyamev Jayate' slogan used during Chaitanya Baghel's bail hearing... Questions raised for Congress...? Watch the video here.

Satyamev Jayate

रायपुर, 03 जनवरी। Satyamev Jayate : शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘सत्यमेव जयते’ जैसे शब्दों के प्रयोग पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा ने कांग्रेस से सीधे सवाल पूछते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस चैतन्य बघेल को जमानत मिलने पर दोषमुक्त मान रही है, तो क्या कवासी लखमा को जमानत नहीं मिलने पर दोषी माना जा रहा है?

भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जमानत को वह न्याय की जीत मानती है या दोषमुक्ति का प्रमाण। यदि चैतन्य बघेल को जमानत मिलने पर कांग्रेस ‘सत्यमेव जयते’ का नारा लगा रही है, तो कवासी लखमा को जमानत न मिलने पर कांग्रेस क्या निष्कर्ष निकाल रही है?

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने एक आदिवासी नेता कवासी लखमा को शराब घोटाले में मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया और अब उन्हें जेल में सड़ने के लिए छोड़ दिया है।

अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है। एक ओर अपने प्रभावशाली नेताओं के परिजनों को लेकर नैरेटिव बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक आदिवासी नेता के मामले में चुप्पी साध ली गई है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और जमानत मिलना या न मिलना न तो दोषमुक्ति है और न ही दोष सिद्ध होना, लेकिन कांग्रेस जिस तरह से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है, उससे उसकी नीयत पर सवाल खड़े होते हैं।

 

Exit mobile version