Raipur North Assembly : ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर उत्कल समाज की जोरदार मांग…! क्या कहा यहां सुनिए VIDEO

Raipur North Assembly : ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर उत्कल समाज की जोरदार मांग…! क्या कहा यहां सुनिए VIDEO

रायपुर, 03 जनवरी। Raipur North Assembly : रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी बीच अब युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया भी प्रारंभ होने जा रही है, जिससे संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 12 वार्ड आते हैं, जिनमें उत्कल समाज की जनसंख्या बहुलता में बताई जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तर विधानसभा के अधिकांश वार्डों में उत्कल समाज के मतदाता बड़ी संख्या में हैं और पार्टी को लंबे समय से उनका मजबूत समर्थन मिलता रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता और उत्कल समाज के प्रतिनिधि ब्लॉक अध्यक्ष पद पर उत्कल समाज से किसी योग्य और सक्रिय कार्यकर्ता की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात करने तथा रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर कुमार मेमन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि उत्कल समाज को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाता है, तो इससे कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति में किसे जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

 

राज्य खबर