National Rover-Ranger Jamboree 2026 : प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी 2026 की तैयारियों पर मंथन, नवा रायपुर में बैठक
रायपुर, 03 जनवरी। National Rover-Ranger Jamboree 2026 : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गजेन्द्र यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने की। बैठक का मुख्य केंद्रबिंदु छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी 2026 रहा।
यह जम्बूरी बालोद जिले के ग्राम दुधली में 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। बैठक में जम्बूरी की तैयारियों, कार्यक्रम संरचना, प्रतिभागियों की आवासीय व्यवस्था, सुरक्षा, परिवहन, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
राज्य खबर

