Site icon AB News.Press

Heart Attack : दुखद खबर…बीजेपी के मंत्री की मीटिंग में आया हार्ट अटैक…MLA की मौत

Heart Attack: Tragic news…BJP minister suffers heart attack during a meeting…MLA passes away.

Heart Attack

बरेली, 03 जनवरी। Heart Attack : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दुखद खबर सामने आई है। फरीदपुर से भाजपा विधायक और पशुधन मंत्री डॉ. श्याम बिहारी लाल का सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना उस समय हुई जब वे पशुधन विभाग की बैठक में शामिल थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नेता सुरक्षा उपकरण

बताया जा रहा है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। उनके अचानक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने डॉ. श्याम बिहारी लाल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के कर्मठ नेता थे। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

दो बार चुने गए थे विधायक

डॉ. श्याम बिहारी लाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में फरीदपुर सीट से दूसरी बार जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2017 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सियाराम सागर को पराजित किया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है और समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख देखा जा रहा है।

Exit mobile version