Site icon AB News.Press

Parents Power : छत्तीसगढ़ में ‘परीक्षा पे चर्चा’ को लेकर पालकों का गजब उत्साह…! 51,361 पेरेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन…PM मोदी सीधे देंगे मार्गदर्शन

Parents Power: Tremendous enthusiasm among parents in Chhattisgarh for 'Pariksha Pe Charcha' (Discussion on Exams)...! 51,361 parents have registered... PM Modi will provide direct guidance.

Parents Power

रायपुर, 02 जनवरी। Parents Power : छत्तीसगढ़ में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर शिक्षा में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। देश में छत्तीसगढ़ इस पहल में दूसरे स्थान पर है। अब तक 20 लाख प्रश्न अपलोड किए जा चुके हैं और पालकों, बच्चों और शिक्षकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में 51,361 पालकों ने इस कार्यक्रम में पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे मार्गदर्शन देंगे और छात्रों व पालकों के सवालों के जवाब देंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि पालकों की बढ़ती भागीदारी से शिक्षा संवाद को नया आयाम मिल रहा है और इससे बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा तैयारी में सहायक माहौल तैयार हो रहा है।

पेरेंट्स रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर जाएं

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन पेज खोलें

स्टेप 3: व्यक्तिगत जानकारी भरें

स्टेप 4: OTP से वेरिफिकेशन

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन पूरा करें

स्टेप 6: सवाल अपलोड करें (Optional)

Exit mobile version