Site icon AB News.Press

Korba Breaking : नए साल पर कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल…! एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बदले 9 अफसर

Police Transfers: Breaking News...9 police officers transferred! 2 inspectors appointed as station house officers...See the list here.

Police Transfer

कोरबा, 02 जनवरी। Korba Breaking : कोरबा जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने नए साल के पहले दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी तबादला आदेश में 4 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षकों समेत कुल 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार- कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी को बालको थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। हरदीबाजार थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय को कुसमुंडा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना को हरदीबाजार थाना का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर को पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर का प्रभारी बनाया गया है।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली में कसावट लाने के लिए आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे।

देखिए पूरी तबादला सूची-

Exit mobile version