Site icon AB News.Press

CG Deputy CM अरुण साव के OSD बदले…! अजय त्रिपाठी को मिली अहम जिम्मेदारी

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao's OSD replaced...! Ajay Tripathi given an important responsibility.

CG Deputy CM

रायपुर, 02 जनवरी। CG Deputy CM : छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव के ओएसडी (Officer on Special Duty) में बदलाव किया गया है। विपुल गुप्ता की जगह अब अजय त्रिपाठी को नया OSD नियुक्त किया गया है।

अजय त्रिपाठी को लोक निर्माण विभाग (PWD), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए OSD की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर पदस्थ हैं।

वहीं, अब तक OSD के पद पर कार्यरत विपुल गुप्ता (Deputy CM) को उनके मूल पद संयुक्त कलेक्टर के रूप में वापस भेज दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

पहले भी हो चुका है फेरबदल

गौरतलब है कि इससे पहले भी अक्टूबर माह में डिप्टी सीएम अरुण साव समेत तीन मंत्रियों ने अपने निजी स्थापना के तहत OSD और लिपिकीय कर्मचारियों में बड़े स्तर पर फेरबदल किए थे।

GAD द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हाईस्कूल भरारी, बिल्हा में पदस्थ ग्रेड-2 लिपिक डिगेश्वर राव शिंदे को स्कूल शिक्षा विभाग से हटाकर डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यालय में OSD के रूप में नियुक्त किया गया था।

प्रशासनिक संकेत

इस फेरबदल को डिप्टी सीएम (Deputy CM) कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे विभागीय समन्वय और निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version