Site icon AB News.Press

Wealth Report : भारत के अरबपतियों का 2025 रिपोर्ट कार्ड…! अंबानी चमके तो कई दिग्गज पिछड़े…Reliance की रफ्तार ने बढ़ाई अंबानी की दौलत…? यहां देखें List

Wealth Report: India's billionaires' report card for 2025...! Ambani shines while many other tycoons lag behind... Did Reliance's growth boost Ambani's wealth? See the list here.

Wealth Report

नई दिल्ली, 01 जनवरी। Wealth Report : साल 2025 के खत्म होने के साथ ही देश के उद्योग जगत में यह चर्चा तेज हो गई है कि किस उद्योगपति ने इस साल सबसे ज्यादा कमाया और किसे नुकसान उठाना पड़ा। साल 2025 में भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन इस पूरे साल देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के लिए यह साल बेहद शानदार साबित हुआ।

मुकेश अंबानी की संपत्ति में $16.5 बिलियन का इजाफा

साल 2025 के दौरान मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में करीब 16.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय उद्योगपतियों में यह बढ़ोतरी सबसे ज्यादा रही।

इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह Reliance Industries के शेयरों में लगभग 29% की जोरदार तेजी रही, जो 2020 के बाद कंपनी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है। रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार, टेलीकॉम और रिटेल बिजनेस की मजबूती और भविष्य में बिजनेस डायवर्सिफिकेशन की उम्मीदों ने शेयरों को मजबूत सहारा दिया।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में भी अंबानी टॉप पर

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, साल 2025 में भारतीय अरबपतियों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में सबसे अधिक इजाफा हुआ है।

इन अरबपतियों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी

मुकेश अंबानी के बाद अन्य प्रमुख उद्योगपतियों की संपत्ति में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली-

इसके अलावा Eicher Motors के विक्रम लाल, Wadia Group के नुस्ली वाडिया, IndiGo के राहुल भाटिया और Torrent Group के समीर मेहता की संपत्ति में भी साल 2025 के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इन दिग्गजों की दौलत में आई गिरावट

जहां कई अरबपतियों को फायदा हुआ, वहीं कुछ बड़े नामों को साल 2025 में नुकसान भी झेलना पड़ा-

कुल मिलाकर साल 2025 भारतीय उद्योग जगत (Indian Billionaires) के लिए मिला-जुला रहा। जहां एक ओर मुकेश अंबानी जैसे उद्योगपतियों की संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई, वहीं दूसरी ओर कुछ दिग्गजों को बाजार की चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version