Site icon AB News.Press

Happy New Year : 2026 के पहले दिन महंगाई की मार…! LPG सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़े…यहां देखें List

Happy New Year: Inflation bites on the first day of 2026...! LPG cylinder prices increased by Rs 111... See the list here.

Happy New Year

नई दिल्ली, 01 जनवरी। Happy New Year : साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 जनवरी 2026 से 111 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए रेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1580.50 रुपये की जगह 1691.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये से बढ़कर 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2025 में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। 1 दिसंबर को दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये की राहत दी गई थी। इतना ही नहीं, नवंबर 2025 में भी सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। लगातार दो महीनों की कटौती के बाद अब नए साल की पहली तारीख को कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी की गई है। वहीं दूसरी ओर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में घरेलू सिलेंडर की कीमतें दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये बनी हुई हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर लागत का दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।

1 जनवरी 2026 से लागू हुए नए रेट

इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है।

दिसंबर में घटे थे दाम, अब पलटी बाज़ी

गौरतलब है कि इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपये की कमी। मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये की राहत। इतना ही नहीं, 1 नवंबर 2025 को भी सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। लगातार दो महीनों की राहत के बाद अब नए साल के पहले ही दिन कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें जस की तस

जहां एक तरफ कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें पिछले कई महीनों से स्थिर बनी हुई हैं। वर्तमान में घरेलू सिलेंडर के दाम- इन कीमतों में 1 जनवरी 2026 को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

विशेषज्ञों के मुताबिक कॉमर्शियल सिलेंडर (Gas Cylinder Price) के दाम बढ़ने से, होटल और रेस्टोरेंट के खाने की कीमतें बढ़ सकती हैं। छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। महंगाई का असर धीरे-धीरे आम उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है।
Exit mobile version