DA News Plus Channel : DA न्यूज़ प्लस परिवार ने पूरे उत्साह के साथ किया नववर्ष का स्वागत…! यहां देखें VIDEO

DA News Plus Channel : DA न्यूज़ प्लस परिवार ने पूरे उत्साह के साथ किया नववर्ष का स्वागत…! यहां देखें VIDEO

रायपुर, 01 जनवरी। DA News Plus Channel : नए साल के आगमन पर DA न्यूज़ प्लस चैनल के कार्यालय में उल्लास, ऊर्जा और सकारात्मकता का माहौल देखने को मिला। चैनल परिवार ने ऑफिस स्टाफ के साथ मिलकर नववर्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसकी शुरुवात एमडी अरुण भद्रा ने केक काटकर किया। इस अवसर पर पूरे दफ्तर को खूबसूरत गुब्मेंबारे से सजाया। चैनल में उत्सव का माहौल था, जहां लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नए साल के संकल्प लिए।

कार्यक्रम के दौरान DA न्यूज़ प्लस के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण भद्रा और सीईओ शकील साजिद ने सभी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम के समर्पण, मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि चैनल की सफलता में हर कर्मचारी की अहम भूमिका है।

एमडी अरुण भद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नया साल नई उम्मीदों, नए लक्ष्यों और नई चुनौतियों का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्ष में DA न्यूज़ प्लस पत्रकारिता के क्षेत्र में और मजबूती के साथ अपनी पहचान बनाएगा।

वहीं सीईओ शकील साजिद ने कहा कि टीमवर्क ही चैनल की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के संकल्प के साथ नया साल शुरू किया जाए।

इस मौके पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं और पूरे चैनल परिवार ने एकजुट होकर सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ नए साल की शुरुआत की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि DA न्यूज़ प्लस न सिर्फ एक समाचार संस्थान है, बल्कि एक मजबूत और समर्पित परिवार भी है।

नववर्ष के इस उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ DA न्यूज़ प्लस ने आने वाले समय में दर्शकों तक सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया।

राज्य खबर