Site icon AB News.Press

Police Transfer : रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…! 4 थाना प्रभारियों के ट्रांसफर…यहां देखें List

Police Transfers: Major reshuffle in the police department in Raipur…! Four station house officers transferred… See the list here.

Police Transfers

रायपुर, 31 दिसंबर। Police Transfer : रायपुर पुलिस विभाग में फेरबदल का क्रम जारी है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 4 थाना प्रभारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार, सुनील दास को कबीर नगर थाना से गंज थाना प्रभारी बनाया गया। एसएन सिंह को कोतवाली थाना से कबीर नगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। भावेश गौतम को गंज थाना से यातायात विभाग में स्थानांतरित किया गया। सतीश सिंह को रक्षित केंद्र से कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस विभाग के इस फेरबदल का मकसद प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। नए ट्रांसफर आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
Exit mobile version