Rehan Wadra : गांधी-वाड्रा परिवार में शादी की शहनाई…! रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ की सगाई
Shubhra Nandi
Rehan Vadra
नई दिल्ली, 30 दिसंबर। Rehan Wadra : देश की सियासत में ताकतवर माने जाने वाले गांधी परिवार में अब शादी की शहनाई बजने जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है।
सगाई का कार्यक्रम बेहद निजी
जानकारी के मुताबिक रेहान और अवीवा पिछले सात सालों से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों परिवारों की सहमति के बाद सगाई समारोह संपन्न हुआ। सगाई के दौरान दोनों परिवारों के साथ केवल कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जल्द ही घोषित की जाएगी।
विजुअल आर्टिस्ट और प्रकृति प्रेमी है रेहान वाड्रा
24 साल के रेहान वाड्रा, जो मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं, पेशे से इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से एक सोलो एग्ज़िबिशन लगाई है और उन्हें नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में दिलचस्पी है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की और आगे की पढ़ाई देहरादून और लंदन में की। रेहान राजनीति और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं। यह साफ़ नहीं है कि वह भविष्य में राजनीति में आएंगे या नहीं।
नेचर फोटोग्राफर और एथलीट है अवीवा बेग
जबकि उनकी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग, एक पूर्व नेशनल-लेवल फुटबॉलर (Celebrity Wedding) हैं और अब एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। अवीवा, जिन्हें ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ और ‘द इल्यूसरी वर्ल्ड’ जैसी अपनी प्रदर्शनियों के लिए पहचान मिली है, उनकी तस्वीरें कई नेशनल और इंटरनेशनल पोर्टल्स पर पब्लिश हो चुकी हैं। रेहान की तरह, अवीवा बेग को भी नेचर फोटोग्राफी में बहुत दिलचस्पी है और दोनों के शौक एक दूसरे से मेल खाते हैं।