Site icon AB News.Press

Employee Relief : अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद 25 संविदा कर्मचारियों की सेवा बहाली…! आदेश जारी

Tax Department: Major reshuffle in Chhattisgarh Commercial Tax Department...! 16 officers transferred...See the list here.

Tax Department

रायपुर, 30 दिसंबर। Employee Relief : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत बर्खास्त किए गए 25 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर NHM ने इन कर्मचारियों की सेवा बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं।

हड़ताल और सेवा से पृथक्करण

आदेश के अनुसार ये अधिकारी और कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस दौरान प्रशासनिक कार्रवाई के तहत इन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया था।

बहाली का निर्णय

राज्य स्वास्थ्य समिति (कार्यकारिणी समिति) की बैठक और स्वास्थ्य विभाग के पत्राचार के आधार पर आंदोलन अवधि के दौरान की गई कार्रवाई को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। अब इन 25 संविदा कर्मचारियों की जिला स्तर पर सेवा बहाली की जाएगी और उनकी कार्य पर उपस्थिति स्वीकार की जाएगी।

निर्देश और धन्यवाद

सेवा बहाली के आदेश के लिए सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला स्वास्थ्य समितियों को आवश्यक निर्देश भेजे गए हैं।

NHM कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और मिशन संचालक का आभार व्यक्त किया है। साथ ही 16,500 NHM कर्मचारियों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Exit mobile version