Site icon AB News.Press

Hyper Club : हाइपर क्लब का लाइसेंस निरस्त करने की मांग…! कांग्रेस नेता शेख वसीम के गंभीर आरोप

Hyper Club: Demand to cancel Hyper Club's license...! Serious allegations made by Congress leader Sheikh Waseem.

Hyper Club

रायपुर, 29 दिसंबर। Hyper Club : रायपुर के वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब एक बार फिर विवादों में घिर गया है। कांग्रेस जिला महामंत्री शेख वसीम ने क्लब प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से हाइपर क्लब का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि क्लब में खुलेआम नशाखोरी कराई जाती है और युवाओं को सूखा नशा सप्लाई किया जाता है।

शेख वसीम ने कहा कि हाइपर क्लब आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहता है। उन्होंने दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि 31 दिसंबर 2025 को नए साल के जश्न के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में भी सूखे नशे की सप्लाई और हुल्लड़बाजी की आशंका है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले हाइपर क्लब में न्यूड पार्टी, गोलीकांड, मारपीट और अन्य विवादित घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद क्लब का संचालन जारी है।

शेख वसीम ने कहा, हाइपर क्लब में लगातार गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैं। नए साल के जश्न के नाम पर युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। ऐसे आयोजन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

कांग्रेस जिला महामंत्री ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हाइपर क्लब को नए साल के आयोजन की अनुमति न दी जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा अनुमति दी जाती है और कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

अब यह देखना होगा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बाद जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है और नए साल के आयोजन को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

 

Exit mobile version