Site icon AB News.Press

CODE-CON 2025 : मधुमेह जागरूकता में नवाचार…! डॉ. अजय सहाय हुए सम्मानित

CODE-CON 2025: Innovation in Diabetes Awareness...! Dr. Ajay Sahay honored.

CODE-CON 2025

रायपुर, 27 दिसंबर। CODE-CON 2025 : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेंका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित CODE-CON 2025 कार्यक्रम में रायपुर के डॉ. अजय सहाय को डायबिटीज (मधुमेह) के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय और नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए OUTSTANDING INNOVATION AWARD IN DIABETES AWARENESS PROGRAM से सम्मानित किया गया। डॉ. अजय सहाय को यह सम्मान मधुमेह रोग की रोकथाम, समय पर जांच, सही जीवनशैली और जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रदान किया गया। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक होने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमन डेंका ने कहा कि मधुमेह जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खिलाफ जागरूकता बेहद जरूरी है और इस दिशा में डॉ. अजय सहाय जैसे चिकित्सकों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह सम्मान रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
Exit mobile version