Site icon AB News.Press

Presidential Honor : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित…जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिली पुरस्कार

Presidential Honor: President Droupadi Murmu honored Yogita Mandavi with the Prime Minister's National Children's Award... She received the award for her outstanding performance in Judo.

Presidential Honor

नई दिल्ली/रायपुर, 26 दिसंबर। Presidential Honor : नई दिल्ली में आज एक गर्व का क्षण रहा जब राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने कुमारी योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार पाने वाली योगिता वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बालिका गृह कोंडागांव की रहने वाली हैं। उनके इस राष्ट्रीय सम्मान से न केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा को मान्यता मिली है, बल्कि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। योगिता को जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया। वर्तमान में योगिता, छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह कोंडागांव में रह रही हैं। इस सम्मान से योगिता की खेलों में उपलब्धियों और बालिका गृह के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा को भी मजबूती मिलेगी।
Exit mobile version