Family Violence : शर्मनाक रिश्ते…! बहू ने सास को पलंग पर पटका…बचाव करने आए जेठ की कर दी बेदम पिटाई…वारदात CCTV में कैद

Family Violence : शर्मनाक रिश्ते…! बहू ने सास को पलंग पर पटका…बचाव करने आए जेठ की कर दी बेदम पिटाई…वारदात CCTV में कैद

रांची/झारखंड, 26 दिसंबर। Family Violence : रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक मर्मान्तक वीडियो सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में एक बहू अपनी बुजुर्ग सास और जेठ पर बेरहमी से हमला करती नजर आ रही है।

बीच-बचाव करने आए जेठ पर हमला

वीडियो के मुताबिक, आरोपी महिला सीमा वर्मा ने अपनी सास रेणु वर्मा की गर्दन पकड़कर उन्हें जबरदस्त धक्के के साथ पलंग पर पटक दिया। इसके बाद जब जेठ रमन वर्मा बीच-बचाव करने आए और पुलिस को फोन करने लगे, तो सीमा ने उन पर भी हमला कर दिया। महिला ने लोहे की रॉड और क्रिकेट बैट से जेठ की पिटाई की।

पीड़ित सास रेणु वर्मा ने बताया कि बहू ने उनसे लगातार मारपीट की है और अब तक 3-4 बार जानलेवा हमला कर चुकी है। उन्होंने कहा, बहू के हाथ जो लगता है, उसी से वार करती है। बार-बार पुलिस के पास जाने के बावजूद कोई राहत नहीं मिली।

परिवार अब अदालत की शरण में

जेठ रमन वर्मा ने बताया कि रातू थाना में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। निराश होकर वे एसएसपी कार्यालय भी गए, लेकिन वहां से भी उन्हें न्याय नहीं मिला। प्रशासन की बेरुखी से तंग आकर अब परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

National