Site icon AB News.Press

Gangster : PRA ग्रुप गोलीकांड…! कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह पहुंचा रायपुर…कोर्ट में किया जाएगा पेश…यहां देखें VIDEO

Gangster: PRA Group shooting incident...! Notorious gangster Mayank Singh arrives in Raipur...will be produced in court...Watch the VIDEO here.

Gangster

रायपुर, 24 दिसंबर। Gangster : राजधानी रायपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य शूटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक मयंक सिंह झारखंड के रामगढ़ जेल में बंद था। उसे रायपुर पुलिस की टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है। मयंक सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी और भरोसेमंद शूटर माना जाता है। मयंक सिंह रायपुर के PRA ग्रुप गोलीकांड मामले में आरोपी है और इस केस में पहले से जेल में बंद बताया जा रहा है। अब उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मयंक सिंह से पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़े अन्य लोगों और घटनाओं को लेकर अहम खुलासे होने की संभावना है। मामले को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Exit mobile version