Site icon AB News.Press

Political Violence : कोरबा से बड़ी खबर…! बीजेपी नेता की मौत…PMGSY सड़क साइट पर जानलेवा हमला…दिल दहलाने वाला Video आया सामने

Political Violence: Big news from Korba...! BJP leader dies... Deadly attack at PMGSY road construction site... Heart-wrenching video surfaces.

Political Violence

कोरबा, 23 दिसंबर। Political Violence : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर मौजूद थे। इसी दौरान काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही कटघोरा सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के बाहर जमा हैं।

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के भी कटघोरा और घटनास्थल की ओर रवाना होने की खबर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी व जांच तेज कर दी गई है।

Exit mobile version