Site icon AB News.Press

Vyayam Shikshak : लंबित मांगों को लेकर व्यायाम शिक्षक संघ लामबंद…! शिक्षा मंत्री और संचालक के नाम सौंपा ज्ञापन…आंदोलन की चेतावनी

Physical Education Teachers: Physical education teachers' association mobilizes over pending demands...! Memorandum submitted to the Education Minister and Director...Warning of agitation.

Vyayam Shikshak

रायपुर, 22 नवंबर। Vyayam Shikshak : छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने अपनी कई वर्षों से लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री और लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

संघ का कहना है कि प्रदेश के व्यायाम शिक्षक अन्य शिक्षकों की तरह मिलने वाले कई लाभों से लंबे समय से वंचित हैं। शारीरिक शिक्षा को आज तक स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य नहीं किया गया है। इसके साथ ही व्यायाम शिक्षकों को न तो मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं और न ही पदोन्नति, वन टाइम रिलेक्सेशन, वरिष्ठता सूची और गतिरोध भत्ते जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को अवगत कराया। इस पर संचालक ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही व्यायाम शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता स्वयं संचालक करेंगे, जिसमें सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाकर समाधान निकाला जाएगा। वहीं, संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांताध्यक्ष रितेश सिंह, पूर्व प्रांताध्यक्ष हरीश देवांगन, महासचिव मृत्युंजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, कोषाध्यक्ष सनत कालेलकर, सह सचिव दिनेश वर्गिश, कार्यकारिणी सदस्य इसहाक भाई, महेश शर्मा, कमल निकुंज, राकेश प्रधान (पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष), रजनीश ओसवाल, आलोक मिश्रा (जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार), बी.आर. साहू (वरिष्ठ सलाहकार, रायपुर), विजय चौहान (पूर्व प्रदेश संगठन सचिव), विजय रत्नाकर (जिला अध्यक्ष रायपुर), सुभाष त्रिपाठी, अमित तिवारी, अमित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Exit mobile version