Site icon AB News.Press

Suspicious Death : रायपुर में लिव-इन में रह रही महिला की फंदे से लटकी लाश…! पुलिस जांच में जुटी

Suspicious Death: A woman living in a live-in relationship found hanging in Raipur...! Police have launched an investigation.

Suspicious Death

रायपुर, 22 नवंबर। Suspicious Death : राजधानी रायपुर में एक महिला की लिव-इन संबंध में रह रही प्रेमी के घर में फंदे से लटकी हुई लाश मिली। मिली जानकारी के अनुसार मृतका महिला के पति से तलाक लेने के बाद उसके प्रेमी के साथ रहने वाली के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रेमी और स्थानीय लोग महिला को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका लगभग 4 साल पहले विवाहिता थी और तलाक के बाद अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है और प्रेमी सहित अन्य संभावित आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Exit mobile version