Site icon AB News.Press

Firing at CAF Camp : खैरागढ़ में बड़ी घटना…! CAF जवान ने साथी जवान को गोली मारकर की हत्या

PM Usha Yojana: Purchase scam in government colleges…! 5 professors, including the college principal, suspended… uproar in the education department… see the order here.

PM Usha Yojana

राजनांदगांव/खैरागढ़, 22 दिसंबर। Firing at CAF Camp : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। घाघरा कैंप में तैनात CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के एक जवान ने अपने ही साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान सोनबीर, पिता महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम पोस्ट मीरपुर, थाना पिसावा, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। वहीं आरोपी जवान अरविंद गौतम, पिता भिखारी प्रसाद (उम्र लगभग 32 वर्ष), हाजीपुर, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया गया है। दोनों जवान CAF की 17वीं बटालियन में तैनात थे और उनकी ड्यूटी खैरागढ़ जिले के घाघरा कैंप में थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी जवान ने इंसास राइफल से गोली चलाकर अपने साथी सोनबीर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों जवान आपस में दोस्त थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस और CAF के अधिकारी आपसी विवाद, ड्यूटी से जुड़ा तनाव या अन्य कारणों की जांच कर रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Exit mobile version