Site icon AB News.Press

Paddy Procurement Centers : धान उपार्जन केन्द्रों में व्यवस्था से किसानों को राहत

Paddy Procurement Centers: The arrangements at the paddy procurement centers are providing relief to farmers.

Paddy Procurement Centers

रायपुर, 21 दिसंबर। Paddy Procurement Centers : शासन के निर्देशानुसार राज्य के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से किसानों को सुविधा मिल रही है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के साथ ही सुगम एवं पारदर्शी व्यवस्था के चलते किसानों को धान बेचने में आसानी हो रही है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी प्रक्रिया के चलते किसानों को न तो अब इंतजार करना पड़ रहा है न ही धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है।

सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत किशुनपुर निवासी कृषक श्री रामाधीन सिंह ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई है। उनके पिता श्री शिवचरण सिंह के नाम से कुल 86.40 क्विंटल धान बेचा है। टोकन अनुसार जब वे नमनाकला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे, तो वहां प्रवेश के साथ ही गेट पास जारी किया गया। नमी परीक्षण उपरांत तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूर्ण हुई।

किसान श्री रामाधीन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को प्रति क्विंटल धान का 3100 रुपये मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों एवं सब्जी उत्पादन में कर रहे हैं। सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।

Exit mobile version