Open School Result : ओपन स्कूल नवंबर 2025 परीक्षा का परिणाम जारी…! हाई स्कूल में 43.44%, हायर सेकेंडरी में 59.44% विद्यार्थी सफल

Open School Result
रायपुर, 21 दिसंबर। Open School Result : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा (नवंबर 2025) का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया।
परीक्षार्थी अपना परिणाम ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in एवं www.result.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
हाई स्कूल परीक्षा में कुल 12,694 छात्रों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 11,665 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। विभिन्न कारणों से 3 छात्रों का परिणाम रोका गया है। इस प्रकार कुल 11,662 छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 43.44 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं।
वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 9,681 छात्रों का पंजीयन हुआ था। इनमें से 9,034 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1,733 छात्र आरटीडी (RTD) योजना के अंतर्गत सम्मिलित थे। चार छात्रों का परिणाम रोका गया है, जबकि 7,297 छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 59.44 प्रतिशत छात्र सफल रहे।
