IED Attack : सुकमा शहीद ASP मामला…! SIA ने नक्सलियों के खिलाफ पेश किया चालान…नक्सली कमांडर सहित 8 ने रची हत्या योजना
रायपुर, 20 दिसंबर। IED Attack : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जून 2025 में कोंटा एरिया कमेटी की बैठक में रची गई हत्या की साजिश के आरोपी नक्सलियों के खिलाफ SIA (Special Investigation Agency) ने चालान पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसा, शहीद ASP आकाश राव गिरिपूंजे को IED ब्लास्ट में मौत के घाट उतारा गया था। उस घटना में DSP भानूप्रताप चन्द्राकर और TI कोंटा सोनल ग्वाला घायल हुए थे। हत्या की साजिश नक्सली कमांडर वेटटी मांगडू ने रची थी। उसे पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने और ASP हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी।
Breaking News

