Site icon AB News.Press

Paddy Procurement Policy : दुर्ग जिले में समिति प्रभारियों को किया निलंबित…! स्टॉक अव्यवस्थित, मोटा और सरना धान के आंकड़ों में भारी अंतर

Paddy Procurement Policy: Committee in-charges suspended in Durg district! Stock records disorganized, significant discrepancies found in figures for coarse and fine rice varieties.

Paddy Procurement Policy

दुर्ग, 19 दिसंबर। Paddy Procurement Policy : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार लगातार निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में दुर्ग जिले में भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर खामियां पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित खिलोराकला में किए गए निरीक्षण और पंचनामा रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड की तुलना में 282 बोरों द्वारा कुल 112.80 क्विंटल धान अधिक पाया गया, जिसमें 72.40 क्विंटल मोटा धान और 40.40 क्विंटल सरना धान शामिल हैं।

इसी प्रकार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्हारपुरी में भी भौतिक सत्यापन के दौरान विसंगतियां पाई गईं। यहां कुल 181 बोरा अतिरिक्त धान पाया गया और स्टॉक में मोटा धान (+437 बोरा) तथा सरना धान (-258 बोरा) के आंकड़ों में भारी अंतर देखा गया। दोनों केंद्रों पर धान की स्टेकिंग अव्यवस्थित पाई गई, जो धान खरीदी नीति का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस घोर लापरवाही और छत्तीसगढ़ सेवा नियम 2018 के नियम 16.4 के अंतर्गत ‘दुराचरण’ की श्रेणी में आने वाले आचरण के परिप्रेक्ष्य में, सक्षम प्राधिकारियों ने खिलोराकला के समिति प्रभारी श्री देवदत्त पटेल और कन्हारपुरी के समिति प्रभारी श्री सेवाराम पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version