Collector Kunal Dudawat : कोरबा में नवपदस्थ कलेक्टर ने की परिचयात्मक बैठक…! पारदर्शिता, टीम वर्क और योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन के प्राथमिकता जोर

Collector Kunal Dudawat : कोरबा में नवपदस्थ कलेक्टर ने की परिचयात्मक बैठक…! पारदर्शिता, टीम वर्क और योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन के प्राथमिकता जोर

कोरबा, 19 दिसंबर । Collector Kunal Dudawat : नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जिला विकास की गति को तेज करने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम और शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी विभागों की प्राथमिक जानकारी ली और अनुशासन, समयपालन और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने ई-ऑफिस संचालन पर विशेष ध्यान देने के साथ कहा कि 1 जनवरी से सभी विभाग ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य सुनिश्चित करें।

21 दिसंबर को पल्स पोलियो दिवस की तैयारी की समीक्षा

इसके अलावा कलेक्टर ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, विधान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण की स्थिति की समीक्षा। गांवों में शिविर लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी देना। धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्र, भौतिक सत्यापन, टोकन व गेट पास व्यवस्था सुनिश्चित करना। 21 दिसंबर को पल्स पोलियो दिवस की तैयारी की समीक्षा।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण। जिले में पर्यटन विकास के लिए रणनीति बनाना।विभागीय खरीदी में जेम पोर्टल का उपयोग और बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर कोई सामग्री न खरीदने की सख्त चेतावनी। डीएमएफ कार्यों को प्रक्रिया में रखना और आगामी वित्तीय वर्ष की योजना तैयार करना।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक का समापन यह कहते हुए किया कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ काम करेगा और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में टीम के रूप में कार्य करेगा। आगामी दिनों में सभी विभागों की समीक्षा बैठक करने की भी जानकारी दी गई।

राज्य खबर