Site icon AB News.Press

Bribery Case : CMO और उनके असिस्टेंट 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार…! मकान का नक्शा पास करने के एवज में की मांग

Bribery Case: CMO and his assistant arrested for accepting a bribe of Rs. 12,000! The bribe was demanded in exchange for approving a house plan.

Bribery Case

बिलासपुर, 18 दिसंबर। Bribery Case : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ACB की टीम ने बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत में बड़ी कार्रवाई करते हुए CMO भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत मकान का नक्शा पास करने के एवज में ली जा रही थी।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, 12 दिसंबर 2025 को नूतन चौक, सरकंडा निवासी वेदराम निर्मलकर ने ACB इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बोदरी स्थित उनकी जमीन पर मकान निर्माण के लिए दिए गए नक्शे को पास करने के बदले नगर पंचायत कार्यालय के बाबू सुरेश सीहोरे ने 47,257 रुपये की वैधानिक फीस के अतिरिक्त 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान प्रार्थी की बातचीत में बाबू सुरेश सीहोरे और CMO भारती साहू द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। बाद में मोलभाव के दौरान 15 हजार की जगह 12 हजार रुपये लेने पर सहमति बनी, जिसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना तैयार की।

आज प्रार्थी द्वारा दी गई 12,000 रुपये की रिश्वत बाबू सुरेश सीहोरे ने स्वीकार की। इसी दौरान पहले से तैनात ACB बिलासपुर की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय बोदरी में दबिश देकर बाबू सुरेश सीहोरे और CMO भारती साहू को पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम सुरेश सीहोरे से बरामद कर ली गई।

ACB की इस अचानक कार्रवाई से नगर पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया। दोनों आरोपियों के (Bribery Case) खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version