रायपुर, 18 दिसंबर। BJP Youth Wing : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों और महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश महिला कार्यकारिणी और भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।



