Site icon AB News.Press

Transfer of IAS Officers : कोरबा को मिला नया कलेक्टर…अजीत वसंत सरगुजा रवाना…कोरबा-सरगुजा जिलों में बदला नेतृत्व

Transfer of IAS Officers: Korba gets a new Collector… Ajit Vasant transferred to Surguja… Leadership changes in Korba and Surguja districts.

Transfer of IAS Officers

रायपुर, 17 दिसंबर। Transfer of IAS Officers : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस क्रम में कोरबा जिले के कलेक्टर का भी परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कुणाल दुदावत (भा.प्र.से. 2017) को दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर पद से हटाकर कोरबा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत (भा.प्र.से. 2013) को स्थानांतरित करते हुए सरगुजा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version