Income Tax Action : बिग ब्रेकिंग…! कटनी में भाजपा नेता के ठिकानों पर तड़के आयकर की बड़ी छापेमारी…आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप
Shubhra Nandi
Income Tax Action
कटनी, 17 दिसंबर। Income Tax Action : कटनी जिले में तड़के सुबह जिला पंचायत उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा के निवास और व्यवसायिक ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने अशोक विश्वकर्मा और उनके तीन भाइयों के जलपा वार्ड स्थित आवास, फर्म कार्यालय, ग्राम टिकरिया और सिघनपुरी की अन्य खदानों पर छापेमारी शुरू की।
आय से अधिक संपत्ति के आरोप
अशोक विश्वकर्मा माइनिंग कारोबारी हैं और उनकी फर्म वी.एम.सी. विश्वकर्मा माइंस के नाम से संचालित है। इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में अंजाम दिया जा रहा है। टीम दस्तावेज़ों और लेन-देन की गहन जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले ही अशोक विश्वकर्मा (Mining Trader of MP) की मां का निधन हुआ था और तेरहवीं के ठीक तीसरे दिन आयकर विभाग ने दबिश देकर जांच शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आयकर विभाग की 50 से अधिक सदस्यीय टीम जांच में लगी हुई है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।