News for Alcohol Lovers : शराब प्रेमियों के लिए शॉकिंग…! इस दिन छत्तीसगढ़ में सभी शराब की दुकानें बंद

News for Alcohol Lovers : शराब प्रेमियों के लिए शॉकिंग…! इस दिन छत्तीसगढ़ में सभी शराब की दुकानें बंद

रायपुर, 16 दिसंबर। News for Alcohol Lovers : छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए खबर अच्छी नहीं है। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर 2025 को सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब पीना या पिलाना पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार, शासन की आबकारी नीति एवं संबंधित व्यवस्थापन नियमों के तहत 18 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें देशी, विदेशी, कम्पोजिट एवं प्रीमियम पूर्णतः बंद रहेंगी। साथ ही मदिरा दुकानों से जुड़े अहाते भी बंद रहेंगे।

शासन ने संबंधित विभागों और मदिरा दुकानदारों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दिन शराब का क्रय-विक्रय और संव्यवहार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

राज्य खबर