Site icon AB News.Press

Eye Disease Camp : निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का सफल आयोजन…! 202 लोगों की हुई जांच

Eye Disease Camp: Successful organization of a free eye disease screening camp...! 202 people were examined.

Eye Disease Camp

रायपुर, 16 दिसंबर। Eye Disease Camp : एकता जन विकास समिति, तात्यापारा मोमिनपारा, रायपुर के द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3बजे तक, स्वर्गीय गुलाम हसनैन के अज़ाखाना होदीपारा में निशुल्क आंखों की जांच कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर के अंतर्गत सांई बाबा नेत्र चिकित्सालय, फाफाडीह रायपुर की टीम द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच की गई तथा सर्व धर्म के लोगों को नेत्र रोग संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में कुल 202 लोगों का पंजीयन किया गया। अत्यंत गरीब मरीजों के मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों के उपचार को न्यूनतम शुल्क पर किए जाने का आश्वासन चिकित्सालय की ओर से समिति को दिया गया।

शिविर में सांई बाबा नेत्र चिकित्सालय से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष महोबिया के मार्गदर्शन में टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिसमें शाहिन परवीन, सूरज मिश्रा,  मंगेश साहू, करीना साहू एवं शुभम शामिल रहे। समिति द्वारा सभी चिकित्सकीय सदस्यों को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शिविर में डॉ. राकेश नायक (बी.ए.एम.एस., डी.सी.बी.) द्वारा आम नागरिकों के लिए निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। समिति द्वारा उनका भी आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी ने किया। शिविर में समिति के अध्यक्ष हैदर अली, सचिव अजादार हुसैन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी, उपाध्यक्ष मोहम्मद ज़हीर, संयुक्त सचिव शारिक हैदरी सहित सभी सदस्य गौहर अली,  हैदर अली, अम्मार हैदर, आदिल असगर हैदरी, इम्तियाज हुसैन, मोहम्मद मुकारम, रिजवान हैदर, मोहम्मद नवाजिश, एजाज हुसैन एवं मोहम्मद शबीब ने आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version