Site icon AB News.Press

CG Legislative Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही स्थगित…! धान खरीदी पर चर्चा के बाद सदन कल तक के लिए बंद

CG Legislative Assembly: Chhattisgarh Assembly proceedings adjourned...! After discussions on paddy procurement, the House was adjourned until tomorrow.

CG Legislative Assembly

रायपुर, 15 दिसंबर। CG Legislative Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही दोपहर कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज की कार्यवाही करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान सदन में प्रश्नकाल के साथ-साथ धान खरीदी से जुड़े स्थगन प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। विधानसभा के नए भवन में कार्यवाही देखने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव भी पहुंचे। वे अध्यक्षीय दीर्घा में मौजूद थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सदन में उनका स्वागत किया। धान खरीदी को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही को कल दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
Exit mobile version