Site icon AB News.Press

Assembly Winter Session LIVE : शीतकालीन सत्र का पहला दिन…! विजन 2047 पर चर्चा जारी…विपक्ष ने किया बहिष्कार

Assembly Session: Debate on Pensions in the Assembly...! Minister Provides Details: Employees Place Their Trust in OPS.

Assembly Session

रायपुर, 14 दिसंबर। Assembly Winter Session LIVE : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन में शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 25 साल की यात्रा का उल्लेख करते हुए सत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के ऐतिहासिक सफर पर प्रकाश डाला और राज्य के विकास में विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया।

कांग्रेस ने किया बहिष्कार

सत्र के पहले दिन कांग्रेस पार्टी ने कार्यवाही का बहिष्कार किया है। कांग्रेस के नेता इस सत्र में अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं, और पहले दिन की कार्यवाही में भाग नहीं लिया। कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ एक विरोध स्वरूप देखा।

सत्र की प्रमुख बातें

सत्र के पहले दिन विधानसभा में विजन 2047 पर चर्चा की जाएगी, जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों (Assembly Winter Session LIVE) में मतभेद हैं। कांग्रेस ने इस पर बहस से बाहर रहने का निर्णय लिया है और सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार किया है। सत्र में सरकार की योजनाओं और आगामी विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, विभिन्न विधेयकों को पेश किए जाने की संभावना है।

सत्र के दौरान होंगे महत्वपूर्ण विषय

सत्र के दौरान कुल 628 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 333 तारांकित प्रश्न और 295 अतारांकित प्रश्न हैं। 99.17 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, 48 ध्यानाकर्षण, एक लोक महत्व के विषय पर चर्चा, 9 अशासकीय संकल्प, 4 शून्यकाल, और 77 याचिका पर भी चर्चा होगी।  
Exit mobile version