Naxal Surrender : नक्सल मोर्चे पर गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता…! दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर…यहां देखें Video

Naxal Surrender
गरियाबंद, 13 दिसंबर। Naxal Surrender : गरियाबंद पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों नक्सली 5-5 लाख रुपये के इनामी थे।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान एक पुरुष और एक महिला के रूप में हुई है, दोनों एरिया कमेटी के सदस्य हैं। दोनों नक्सलियों ने गरियाबंद पुलिस की पुन्ना मोद्दोल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर करने का फैसला किया। दोनों ने आज गरियाबंद के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के सामने सरेंडर किया।
