Site icon AB News.Press

ABVP Chhattisgarh : डॉ. विकास कुमार पाण्डेय और अनंत सोनी छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित

ABVP Chhattisgarh: Dr. Vikas Kumar Pandey and Anant Soni have been newly elected as the new State President and State Secretary of Chhattisgarh.

ABVP Chhattisgarh

 रायपुर, 13 दिसंबर। ABVP Chhattisgarh : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में सत्र 2025-26 के लिए डॉ. विकास कुमार पाण्डेय (बिलासपुर) को प्रदेश अध्यक्ष और अनंत सोनी (अंबिकापुर) को प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित किया गया है। यह घोषणा आज अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय रायपुर से निर्वाचन अधिकारी डॉ. शैलेश द्विवेदी द्वारा की गई।

वक्तव्य में बताया गया कि दोनों पदधारक 19 से 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के 58वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इन पदों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार पाण्डेय

डॉ. पाण्डेय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में संगणक विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। आपकी शिक्षा BSc., PGDCA, MCA और संगणक विज्ञान में Ph.D. तक है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके 20 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। आपने 25 से अधिक विद्यार्थियों को शोध एवं प्रोजेक्ट वर्क में मार्गदर्शन दिया है।

अभाविप से आपका जुड़ाव 2003 से है। आपने महाकौशल प्रांत में भाग संयोजक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय अध्यक्ष, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जैसे दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में आप अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। अब सत्र 2025-26 के लिए आपको प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नवनिर्वाचित किया गया है।

नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री अनंत सोनी

अनंत सोनी, जो वर्तमान में अंबिकापुर केंद्र से जुड़े हुए हैं, ने फिंगेश्वर इकाई में कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की थी। आप वाणिज्य में स्नातक हैं और वर्तमान में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) के विद्यार्थी हैं। वर्ष 2017 से आपका अभाविप से जुड़ाव है और 2024 से आप पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।

आपने फिंगेश्वर इकाई के नगर मंत्री, गरियाबंद जिले के जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और महासमुंद विभाग के विभाग संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहमंत्री और सरगुजा जिले के विद्यार्थी विस्तारक के रूप में कार्यरत हैं। अब, आपको सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित किया गया है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

नवनिर्वाचित डॉ. पाण्डेय और अनंत सोनी को इस नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। यह बदलाव संगठन को और भी सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर कार्य करने में सहायक होगा।

Exit mobile version