Site icon AB News.Press

School Timings Changed: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों का समय बदला…प्रशासन ने जारी किए आदेश…यहां देखें टाइमटेबल

School Timings Changed: Due to severe cold in Chhattisgarh, school timings have been changed...administration has issued orders...see the timetable here.

School Timings Changed

रायपुर, 12 दिसंबर। School Timings Changed : छत्तीसगढ़ में ठंड ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। इसका सबसे अधिक प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्कूल टाइमिंग में बदलाव कर रहा है। कल ही स्कूल शिक्षा सचिव से मुलाकात के दौरान शालेय शिक्षक संघ ने भीषण ठंड को देखते हुए समय परिवर्तन की मांग रखी थी।

दुर्ग जिले में स्कूल समय में बड़ा बदलाव

दुर्ग ज़िला प्रशासन ने ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार, स्कूल अब दो शिफ्ट में चलेंगे। पहली शिफ्ट सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक और शनिवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। सिंगल शिफ्ट स्कूल सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जबकि शनिवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी

बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

प्रशासन का कहना है कि बढ़ती ठंड में बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए टाइमिंग में बदलाव करना आवश्यक था। जल्द ही अन्य जिलों में भी ठंड की स्थिति के आधार पर इसी प्रकार का निर्णय लागू किया जा सकता है। दुर्ग जिले में लागू हुई नई समय-सारणी सोमवार से लागू होगी।

आदेश जारी

Exit mobile version