Site icon AB News.Press

Big Action Alcoholics : आश्रम में शराबखोरी पर बड़ी कार्रवाई…! अधीक्षक सहित दो कर्मचारी निलंबित…एक दैनिक वेतनभोगी की सेवा समाप्त

Action: Major Crackdown in Korba! Two Engineers Suspended for Disregarding MD's Orders—Department Thrown into Turmoil.

Action

कोरबा, 12 दिसंबर।Big Action Alcoholics : आदिवासी विकास विभाग ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पोंड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका में शराब सेवन करते पाए गए अधीक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आश्रम परिसर में मदिरापान की शिकायत मिलने के बाद की गई आकस्मिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन और सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए।

रात को पड़ा अचानक छापा 

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, आदिवासी विकास के असिस्टेंट कमिश्नर श्रीकांत कसेर ने नोडल सुपरिटेंडेंट, पोंड़ी-उपरोड़ा को जांच सौंपी। 28 नवंबर को रात 9:30 बजे आश्रम के सरप्राइज इंस्पेक्शन के दौरान सुपरिटेंडेंट संजय कुमार पैकरा, डेली वेज कर्मचारी गणपत लाल और कलेक्टर रेट कर्मचारी आलम सिंह पैकरा नशे में पाए गए। जांच रिपोर्ट में यह भी कन्फर्म हुआ कि तीनों आदतन शराबी थे।

तीन कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

गनपत सिंह बिंझवार (दैनिक वेतन कर्मचारी) को तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त, संजय कुमार पैकरा (अधीक्षक, वर्ग सी) कोनिलंबित एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा में अटैच और आलम सिंह पैकरा (कलेक्टर दर कर्मचारी) को निलंबित एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा में अटैच किया गया।

विभाग में हड़कंप

इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। आश्रमों में पदस्थ अधीक्षकों और कर्मचारियों को सख्त संदेश दिया गया है कि, अनुशासनहीनता, शराब सेवन और आश्रम के माहौल को दूषित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभाग के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आश्रमों में रह रहे बच्चों की सुरक्षा, वातावरण और शिक्षा किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो।

Exit mobile version