Raipur Railway Station : रायपुर रेलवे स्टेशन में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी…मौके पर GRP पुलिस…यहां देखें Video
रायपुर, 10 दिसंबर। Raipur Railway Station : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शव प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पड़ा हुआ मिला, जिसे देखकर यात्रियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रूप से युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जीआरपी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने सभी यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे युवक को पहचानते हों तो पुलिस को जानकारी दें।
Breaking News

