Site icon AB News.Press

National Tribal Congress : छत्तीसगढ़ की 2 महिलाओं को नेशनल ट्राइबल कांग्रेस में दी बड़ी ज़िम्मेदारी…! यहां देखें List

National Tribal Congress: Two women from Chhattisgarh have been given significant responsibilities within the National Tribal Congress... See the list here!

National Tribal Congress

रायपुर, 10 दिसंबर। National Tribal Congress : राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस ने संगठन विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ की दो आदिवासी महिला नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अहम दायित्व सौंपा है। जशपुर की आशिका कुजूर और मरवाही की अर्चना पोर्ते को संगठन में नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इन दोनों नेताओं की नियुक्ति को प्रदेश में आदिवासी महिला नेतृत्व के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। आदिवासी समाज से आने वाली इन दोनों युवा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलने से प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में आदिवासी महिला नेतृत्व की भूमिका और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।  
Exit mobile version