Site icon AB News.Press

Ambedkar Death Anniversary : अंबेडकर पुण्यतिथि पर ABVP का विशाल रक्तदान शिविर…! समरसता और सेवा का उदाहरण के साथ किया 103 यूनिट रक्तदान

Ambedkar's death anniversary: ​​ABVP organized a massive blood donation camp on Ambedkar's death anniversary...! 103 units of blood were donated, setting an example of harmony and service.

Ambedkar's death anniversary

रायपुर, 10 दिसंबर। Ambedkar Death Anniversary : संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमरावअंबेडकर की पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय इकाई द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के विद्यार्थियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए कुल 103 यूनिट रक्तदान किया, जो मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का एक उल्लेखनीय उदाहरण माना जा रहा है।

मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाई : ओम साहू

दक्षिण भाग मंत्री ओम साहू ने बताया कि सामाजिक समरसता दिवस पर आयोजित इस भव्य रक्तदान शिविर में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा 103 यूनिट रक्तदान कर सभी ने मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को भी सार्थक किया है।

जन सेवा के कार्य जारी रहेंगे : शशांक सोनवानी

विश्वविद्यालय अध्यक्ष शशांक सोनवानी ने कहा, ABVP निरंतर रचनात्मक और जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से छात्र एवं समाज हित में काम करता आ रहा है। आगे भी विश्वविद्यालय परिसर में ऐसे जनसेवा से जुड़े आयोजन नियमित रूप से जारी रहेंगे। ABVP द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर विश्वविद्यालय परिसर में सामाजिक एकता, मानवीय सेवा और समरसता का सशक्त संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
KDNCN
Exit mobile version