BALCO के GAP प्लांट में धमाका…! 3 कर्मचारी घायल

BALCO के GAP प्लांट में धमाका…! 3 कर्मचारी घायल

कोरबा, 09 दिसंबर। BALCO के GAP (ग्रीन एनोड प्लांट) में आज अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा प्लांट दहल उठा। धमाके के बाद कुछ ही सेकंड में प्लांट के भीतर धुआं फैल गया।

सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद कर्मचारी इधर-उधर भाग गए और सुरक्षा टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

राज्य खबर