Murder Woman : कोरबा से बड़ी खबर…! होटल के कमरे में युवती की हत्या…बॉयफ्रेंड फरार

Murder Woman
कोरबा, 06 दिसंबर। Murder Woman : कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित चंदेला होटल में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई। होटल के कमरे नंबर 207 से एक युवती का शव बरामद हुआ है, जबकि उसके साथ ठहरा युवक मौके से फरार है।
जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मरकीडीह निवासी 20 वर्षीय संध्या दास अपने बॉयफ्रेंड राकेश कुमार मानिकपुरी (निवासी जांजगीर) के साथ सोमवार को होटल आई थी। दोनों ने होटल कर्मचारियों को बताया था कि वे कोरबा शादी में शामिल होने आए हैं और रात वहीं रुके थे।
मंगलवार दोपहर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, न ही दरवाजा खोला गया, तो होटल कर्मचारियों ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलने की कोशिश की गई और अंदर प्रवेश किया गया। कमरे में युवती संध्या दास का शव मिला, जबकि राकेश कुमार मानिकपुरी फरार था।
