Drugs Racket Busted : रायपुर में बड़ा ड्रग्स रैकेट पकड़ा गया…! साइंस कॉलेज के पास लग्जरी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
रायपुर, 06 दिसंबर। Drugs Racket Busted : राजधानी के हृदय स्थल साइंस कॉलेज मैदान के पास देर रात पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर लग्जरी कार में बैठे दो तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा है, जो हेरोइन बेचने के इरादे से ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। यह जगह शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के बीच होने के कारण मामला और गंभीर हो जाता है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष दुबे उर्फ मयंक और मृत्युंजय दुबे उर्फ MD के रूप में हुई है। सूचना मिली थी कि डीडीयू ऑडिटोरियम रोड पर काली हुंडई कार में दो युवक हेरोइन बेचने की तैयारी में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
National

