Site icon AB News.Press

Youth Festival 2025–26 : में जोश का धमाल…नृत्य, लोकगीत, नाटक, वाद-विवाद, साहित्य, विज्ञान मेले और रॉक बैंड सहित कई प्रतियोगिताएँ

State Youth Festival: A festival for the youth in Chhattisgarh... Competitions will be held in 14 categories at the State Youth Festival.

State Youth Festival

रायपुर, 05 दिसम्बर। Youth Festival 2025–26 : राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य शासन के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। प्रतिभागियों का पंजीयन माई भारत पोर्टल में किया जाना है। एक प्रतिभागी किसी भी स्तर के प्रतिस्पर्धा हेतु केवल 01 विद्या में भाग ले सकेगा। 01 प्रतिभागी एक से अधिक विधाओं में सम्मिलित नहीं हो सकते। प्रतिभागियों के लिए आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष तक तथा संगतकारों का 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित है। सम्मिलित विधाओं में  लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत में 10-10 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसी तरह वाद-विवाद, नवाचार(साइंस मेला), पारंपरिक वेशभूषा में 02-02, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन में 01-01, एकांकी में 12, रॉक बैंड में 10 विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर शामिल होंगे।

जिले के प्रतिभागी/कलाकार जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष हो वह जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल हो सकेंगे। समस्त प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल में पंजीयन किया जाना आवश्यक है। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 9 से 10 दिसम्बर 2025 (संभावित) को महासमुन्द में आयोजित होगा। आयोजन प्रभारी कलेक्टर एवं नोड़ल अधिकारी खेल अधिकारी होंगे। अधिक जानकारी के लिए खेल अधिकारी +91-96175-00748 से संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version