Site icon AB News.Press

Bedroll for Sleeper Class : यात्रियों को बड़ा तोहफा…! अब स्लीपर कोच में भी चादर–तकिया की सुविधा…रायपुर रेल मंडल में चल रही है चर्चा

Bedroll for Sleeper Class: A big gift for passengers! Sleeper coaches now offer a bedsheet and pillow... Discussion underway within the Raipur Railway Division.

Bedroll for Sleeper Class

रायपुर, 05 दिसंबर। Bedroll for Sleeper Class : स्लीपर क्लास यात्रियों को अब सफर के दौरान चादर और तकिया (बेडरोल) मिलने की सुविधा शुरू होने वाली है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल इस सेवा को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर बातचीत चल रही है।

नए साल से शुरू हो सकती है सुविधा

सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो नए साल से यह सर्विस शुरू की जा सकती है। शुरुआत में कुछ चुनिंदा ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे लागू किया जाएगा। यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर बाद में अन्य ट्रेनों में भी इसे बढ़ाया जाएगा।

चेन्नई मंडल में 1 जनवरी 2026 से शुरुआत

चेन्नई डिवीजन पहले ही घोषणा कर चुका है कि 1 जनवरी 2026 से स्लीपर क्लास यात्रियों को सैनिटाइज्ड चादर और तकिया उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले बेडरोल केवल AC कोच में उपलब्ध होते थे और टिकट किराए में शामिल रहते थे।

स्लीपर क्लास में पहली बार बेडरोल

इंडियन रेलवे पहली बार स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए बेडरोल सेवा देने जा रहा है। यह टिकट में शामिल नहीं होगा। यात्रियों को कोच अटेंडेंट को अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

किराया कितना लगेगा? (चेन्नई मॉडल)

यही मॉडल रायपुर मंडल में भी लागू होने की संभावना है।

पायलट प्रोजेक्ट शुरुआती 10 ट्रेनें

चेन्नई डिवीजन में यह सुविधा अभी 10 ट्रेनों में लागू की जा रही है। सफलता (Bedrolls for Sleeper Class) के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित किया जा सकता है। रायपुर मंडल भी इसी मॉडल पर टेस्ट-फेज शुरू करने की तैयारी में है।
Exit mobile version